CM Nitish News: बिहार की राजनीति में नया अंदाज, पहले कंधे पर हाथ और अब छूआ पैर, नीतीश-राज्यपाल के तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान
CM Nitish News:
CM Nitish News: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा सभा परिसर में अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल, बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण हुआ। दोनों सदनों को संबोधित करने के लिए जब राज्यपाल बिहार विधानसभा पहुंचे तब उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान गजब का नजारा देखने को मिला। अचानक सीएम नीतीश राज्यपाल की पैर छूने लगे। हालांकि राज्यपाल ने उन्हें ऐसा करने से रोका।
विधानसभा परिसर में हुआ यह वाकया कैमरे में कैद हो गया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद थे। सीएम नीतीश के करीबी मंत्री विजय चौधरी भी मौके पर मौजूद थे। तस्वीर में सभी खुश दिखाई दे रहे हैं और हाथ जोड़कर राज्यपाल का अभिवादन कर रहे हैं तो वहीं सीएम नीतीश छूकर पैर छू रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा नजारा देखने को मिला है।
इसके पहले भी 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भी सीएम नीतीश और राज्यपाल के बीच अजब-गजब तस्वीर देखने को मिली। सीएम नीतीश राज्यपाल के कंधे पर हाथ रख कर चल रहे थे। वहीं अब जो तस्वीर सामने आई है इसमें सीएम नीतीश राज्यपाल का पैर छूते नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब सीएम नीतीश किसी के पैर को छूते नजर आए हो इसके पहले भी सीएम की ऐसी तस्वीर सामने आती रहती है, जिनपर विपक्ष के द्वारा सवाल भी खड़ा किया जाता है।