Bihar News: पटना में सीएम सम्राट चौधरी की अहम बैठक, सभी जिलों के डीएम-एसपी पहुंचे
Bihar News: बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में एक अहम बैठक बुलाई है। इस दौरान सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हुए। यह बैठक एक दिवसीय कार्यशाला के रूप में आयोजित की गई। जिसमें प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही को लेकर विशेष जोर दिया गया।
खासतौर पर प्रखंड और थाना स्तर पर कामकाज की समीक्षा और सुधार के उपायों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए AI साक्षरता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर भी चर्चा की गई। सरकार का उद्देश्य है कि जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में सुधार लाकर आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाया जा सके।