तेजस्वी यादव पर आया कोर्ट का बड़ा फैसला! इस मामले में मिली राहत, पीएम मोदी की अपील पर खूब भड़के राजद नेता
प्रधानमंत्री की ओर से ईंधन बचाने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है।
Tejashwi Yadav : राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोविड काल में धरना-प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें तत्काल जमानत दे दी।
कोर्ट से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने जनता की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि आज उसी मामले में कोर्ट में पेशी हुई और अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। तेजस्वी यादव ने कहा, “न्यायपालिका पर हमारी आस्था पहले भी थी और आगे भी रहेगी। जब भी सरकार को घेरने की जरूरत होगी, हम लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे।”
सरकार समाधान करे परेशान नहीं
प्रधानमंत्री की ओर से ईंधन बचाने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने नोटबंदी और लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा कि इन फैसलों से छोटे कारोबार और उद्योग प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि कल को यह अपील करेंगे कि कपड़ा पहनना छोड़ दें तो क्या होगा। सरकार का कम समस्या का समाधान निकालना होता है न कि लोगों को परेशानी में डालकर उन पर प्रतिबंध लगाना।
तेजस्वी ने कहा कि अगर देश में डीजल-पेट्रोल की कमी है तो उसका समाधान सरकार और प्रधानमंत्री को करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड काल में जनता की मदद करने के दौरान उन पर “फर्जी मुकदमा” दर्ज किया गया था, जबकि उस समय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और बाहर से लौट रहे लोगों की मदद करना उनका कर्तव्य था।
रंजन की रिपोर्ट