Bihar News: नामांकन वापस लो नहीं तो ...पटना में अपराधियों का तांडव, पैक्स अध्यक्ष उम्मीदवार को दी जान से मारने की धमकी
Bihar News: पटना से सटे बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों वर्तमान पैक्स अध्यक्ष को पैक्स निर्वाचन 2026 के नामांकन वापस लेने की धमकी दी है। नाम वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
Bihar News: राजधानी पटना से सटे बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पैक्स अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि बेखौफ अपराधियों ने वर्तमान पैक्स अध्यक्ष को 2026 पैक्स चुनाव से नामांकन वापस लेने की धमकी दी है। आरोपियों ने कहा है कि अगर नाम वापस नहीं ली गई तो जान से मार देंगे। इस संबंध में पीड़ित ने घोसवरी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पैक्स अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
आवेदन में घोसवरी के रहने वाले सुनील कुमार पिता- महेंद्र प्रसाद यादव ने दावा किया है कि उनकी पत्नी रिंकी रानी गोसाई गांव पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष तथा पैक्स निर्वाचन 2026 के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं। उनका परिवार पिछले 6 महीने से डरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत का कुख्यात अपराधी दिवाकर यादव लगातार उनके परिवार और उनको धमकी दे रहा है।
6 महीने से खौफ में परिवार
आवेदन में लिखा गया है कि, आरोपी और उसके समर्थकों के द्वारा पिछले 6 महीने से पीड़ित के रिश्तेदारों और समर्थकों से मुलाकात कर और मोबाइल के माध्यम से धमकी दिया जा रहा है। पहले धमकी मिल रही थी कि पैक्स निर्वाचन 2026 में अगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया तो जान से मार देंगे और परिवार के लोगों को फर्जी केस में फंसा देंगे। वहीं जब पीड़ित की पत्नी ने पैक्स अध्यक्ष के लिए नामांकन कर लिया तो अब नामांकन वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है।
नामांकन वापस लेने के लिए धमकी
अपराधी लगातार फोन कर नामांकन वापस नही लेने पर प्रचार नहीं करने देंगे और पीड़ित के समर्थकों को वोट नही देने देंगे, जान से मार देंगे जैसा धमकी दिया जा रहा है। पीड़ित ने दावा किया है कि आरोपी दिवाकर एक कुख्यात अपराधी है जिसपर दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में उनके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए घोसवरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट