दिलीप जायसवाल ने संभाला राजस्व भूमि सुधार विभाग का जिम्मा, मंत्री ने पद संभालते ही दी सख्त चेतावनी

बिहार की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार एक दिन पहले गुरुवार को हुआ था. कुल 32 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली .

Dilip Jaiswal - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के नए मंत्रियों का पदभार ग्रहण करने का काम शुरू हो गया है. राजस्व भूमि सुधार विभाग के नए मंत्री दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को  पदभार ग्रहण कर लिया. अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्होंने स्पष्ट अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर अधिकारियों ने गलती की और लापरवाही से काम किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. 


उन्होंने कहा कि यह विभाग जनता का विभाग है और इस विभाग को लेकर बहुत ज्यादा शिकायतें हैं उन शिकतों को मैं दूर करने का प्रयास करूंगा जनता को लेकर जो काम है वह करने का प्रयास करूंगा और सर्वे का जो काम है उसे काम को लेकर भी अधिकारियों के साथ एक बड़ी समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी 


दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि मैं इस विभाग में पहले भी काम कर चुका हूं अधिकारियों से हमारी पहले से भी बातचीत होती रहती है लेकिन निश्चित तौर पर नई जिम्मेदारी मिली है उसे जिम्मेदारी को लेकर अब नए सिरे से इस विभाग को लेकर में काम करने का प्रयास करूंगा और जनता की जो समस्याएं हैं उन समस्याओं का समाधान करूंगा.


गौरतलब है कि बिहार की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार एक दिन पहले गुरुवार को हुआ था. कुल 32 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली जिसमें राजस्व भूमि सुधार विभाग का जिम्मा दिलीप जायसवाल को दिया गया है.