Bihar News : पटना के इन इलाकों में सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम, दो घंटे ठप रहेगी विद्युत् आपूर्ति
Bihar News : राजधानी पटना के पटना सिटी स्थित कटरा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रिहायशी व व्यावसायिक इलाकों में कल मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
PATNA : राजधानी पटना के पटना सिटी स्थित कटरा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में कल मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 11 KV एबी केबल इरेक्शन (AB Cable Erection) का मेंटेनेंस एवं निर्माण कार्य कराया जाना है, जिसके कारण यह कटौती की जा रही है।
दो घंटे ठप रहेंगी विद्युत् आपूर्ति
मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए कटरा सब-डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता (JE) रविरंजन ने बताया कि केबल इरेक्शन कार्य के सुचारू संचालन एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी। कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
ये इलाके रहेंगे मुख्य रूप से प्रभावित
बिजली कटौती के कारण कटरा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मोहल्ले और मार्ग प्रभावित रहेंगे। जिसमें नया टोला, शरीफागंज, गुरु का बाग, पानी टंकी शाहदरा, शाहदरा रामधनी रोड, शाहदरा और दमराही घाट रोड शामिल हैं।
समय से पहले आवश्यक कार्य निपटाने की अपील
बिजली विभाग के अधिकारियों एवं जेई रविरंजन ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों, दुकानदारों व आम जनता से अपील की है कि वे पानी भरने तथा बिजली से जुड़े अपने आवश्यक दैनिक कार्यों को सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।