Bihar engineering admission: इंजीनियरिंग का सुनहरा मौका, बिहार में एडमिशन के लिए काउंटडाउन शुरू,5 मई आखिरी तारीख, चूक गए तो पछताएंगे

Bihar engineering admission:राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ...

सपनों की उड़ान का पहला कदम- फोटो : social Media

Bihar engineering admission:  बिहार के टेक्निकल एजुकेशन सेक्टर में दाखिले का इंतज़ार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब तालीम और करियर के इस अहम मोड़ पर उम्मीदवारों को तेजी से कदम उठाना होगा, क्योंकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 मई 2026 तय की गई है।

दरअसल, इस इम्तिहान के जरिए राज्य के विभिन्न बीटेक कोर्सों में दाखिला दिया जाएगा। पर्षद ने 14 अप्रैल को जारी इश्तेहार में साफ कर दिया है कि जो भी उम्मीदवार इंजीनियरिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, उन्हें इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है।

इम्तिहान का शेड्यूल भी काफी अहम है 30 मई को परीक्षा चार पालियों में आयोजित होगी, जबकि 31 मई को एक पाली में पेपर लिया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद 6 मई तक फीस जमा करने की मोहलत दी गई है। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 7 और 8 मई को करेक्शन विंडो खुली रहेगी। वहीं, 22 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा, जिसे डाउनलोड करना जरूरी होगा।

दिलचस्प बात यह है कि राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक की सीटों पर पहले JEE Main के जरिए दो राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। इसके बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें बीसीईसी परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवारों से भरा जाएगा। यानी यह परीक्षा उन छात्रों के लिए सेकंड चांस की तरह भी काम करेगी।

उम्मीदवार पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं और प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में यह मौका किसी सियासी वादे से कम नहीं—जो समय पर कदम उठाएगा, वही अपने इंजीनियरिंग के ख्वाब को हकीकत में बदल पाएगा।