Lalu Prasad Yadav Birthday: लालू यादव के जन्मदिन पर भावुक हुआ परिवार, रात 12 बजे तेजस्वी ने कटवाया केक, वीडियो कॉल पर जुड़े तेज प्रताप और रोहिणी
Lalu Prasad Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन इस बार पारिवारिक गर्मजोशी और उत्साह के बीच मनाया गया।
Lalu Prasad Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन इस बार पारिवारिक गर्मजोशी और उत्साह के बीच मनाया गया। रात के ठीक 12 बजते ही उनके आवास पर जन्मदिन का जश्न शुरू हो गया, जहां परिवार के सदस्यों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जन्मदिन के जश्न में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सबसे अधिक उत्साहित नजर आए। उन्होंने आधी रात को अपने पिता से केक कटवाया और फिर अपने हाथों से उन्हें केक खिलाया। इसके बाद तेजस्वी ने पिता का आशीर्वाद भी लिया। तस्वीरों में पिता-पुत्र के बीच भावनात्मक जुड़ाव और पारिवारिक स्नेह साफ झलकता दिखाई दिया।
इस पारिवारिक समारोह में लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़ी बेटीमीसा भारती और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
हालांकि बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्यसमारोह में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए जश्न में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। केक कटने के दौरान दोनों परिवार के साथ ऑनलाइन जुड़े रहे और पिता को जन्मदिन की बधाई दी।
इससे पहले तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर अपने पिता के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया था। लालू परिवार की यह आत्मीय तस्वीरें और वीडियो अब समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर हजारों शुभकामनाओं के बीच समर्थक अपने नेता की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
रिपोर्ट- रंजन कुमार