Bihar Budget 2026: पहले इशारा...फिर हुई बात..फिर जमकर लगे ठहारे, विधानसभा में नीतीश तेजस्वी का दिखा गजब का नजारा

Bihar Budget 2026: सदन में नीतीश तेजस्वी के बीच गजब का नजारा देखने को मिला। सीएम नीतीश और तेजस्वी के बीच पहले इशारे हुए फिर दोनों ने बातचीत की और फिर जमकर ठहाके भी लगे।

तेजस्वी नीतीश के बीच गजब का नजारा - फोटो : News4nation

Bihar Budget 2026: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरु हो गया है। बजट सत्र का आज पहला दिन था। पहले दिन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इस दौरान सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव के बीच कई तरीकों से संवाद हुए।पहले इशारों में बातचीत हुई फिर दोनों ने एक दूसरे से कुछ कहा, जिसके बाद तेजस्वी ने सीएम नीतीश को कुछ कहा जिसे सुन ना सिर्फ नीतीश बल्कि अगल-बगल में मौजूद सभी मंत्री सदस्य भी ठहाके लगाने लगे।

दरअसल, सदन में राज्यपाल का अभिभाषण चल रहा था, इस दौरान राज्यपाल महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। तभी विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया। विपक्ष आरोप लगाने लगे कि जमीनी तौर पर ऐसा कुछ नहीं है। जिसके बाद सीएम नीतीश ने तेजस्वी से इशारों में पूछा कि सब हल्ला क्यों कर रहा हैं..रोको इन्हें..।

सीएम नीतीश के इस सवाल पर तेजस्वी जवाब देते हुए कुछ कहा, तेजस्वी हाथों से कुछ इशारा करते हुए भी कहा। ऐसा माना जा रहा कि तेजस्वी ने कहा कि सही ही तो कह रहे हैं। जिसके बाद सीएम नीतीश ने कहा कि, ठीक है जो करना है करो। सीएम नीतीश के इतना कहते ही तेजस्वी सहित पक्ष-विपक्ष के नेता ठहाके लगाने लगे।