बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम ने बेटे के साथ थामा कांग्रेस का हाथ, CRPF के पूर्व अधिकारी भी हुए शामिल

Patna - बिहार में खुद को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस पर लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। कई  बड़े चेहरे कांग्रेस से जुड़ रहे  हैं। आज बिहार कांग्रेस ओर से आयोजित एक मिलन समारोह में पूर्व मंत्री छेदी राम अपने पुत्र राकेश राम के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। छेदी राम के अलावा सीआरपीएफ के पूर्व अधिकारी एवं समाजसेवी नीरज कुमार सिंह, संजीव कुमार, राम प्यारे प्रसाद नट एवं सुनील राम ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में शामिल होंने के बाद छेदी राम ने कहा कि यही पार्टी सही मायने में दलितों और वंचितों की हित के लिए सोचती है। बता दें कि छेदी राम का बक्सर और उसके आस-पास के इलाकों में काफी प्रभाव है और दलित मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ है। 

इससे पहले छेदी राम समेत अन्य लोगों को कांग्रेस में स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि समाज के सभी वर्गो ने सभी राजनीतिक दलों को मौका देकर देख लिया और आज सबको यह भरोसा हो गया है कि कांग्रेस पार्टी ही सभी वर्ग के लोगों को सत्ता में उचित हिस्सेदारी देती है।

राजेश राम ने कहा कि छेदी राम वरिष्ठ राजनेता हैं, इनके अनुभव का लाभ कांग्रेस पार्टी को अवश्य मिलेगा। इसी कड़ी में सीआरपीएफ के पूर्व अधिकारी नीरज कुमार सिंह, संजीव कुमार, राम प्यारे प्रसाद नट एवं सुनील राम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और राजेश राम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इन नेताओं ने इस दौरान कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। सभी वर्गो और समुदायों को साथ लेकर चलने में कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है। मिलन समारोह का मंच संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो अंबुज किशोर झा ने किया