Bihar Police:पूर्व DIG मो. शफीउल हक का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, हैदराबाद में लिया अंतिम सांस

Bihar Police: पूर्व डीआईजी मो. शफीउल हक के निधन की खबर से पुलिस महकमे और उनके चाहने वालों में गम की लहर दौड़ गई है।....

पूर्व DIG मो. शफीउल हक का निधन- फोटो : social Media

Bihar Police: पूर्व डीआईजी मो. शफीउल हक के निधन की खबर से पुलिस महकमे और उनके चाहने वालों में गम की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे मो. शफीउल हक का इलाज पिछले करीब चार वर्षों से हैदराबाद में चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे से जुड़े अधिकारियों, कर्मियों और उनके परिचितों में शोक का माहौल है। उनके करीबी लोगों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई है। वे मुंगेर के डीआीजी रहे थे।

चार वर्षों से हैदराबाद में चल रहा था इलाज

परिजनों के मुताबिक, मो. शफीउल हक पिछले करीब चार साल से हैदराबाद में इलाजरत थे। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर परिवार लगातार चिंतित रहा। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए।उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, बिहार पुलिस से जुड़े लोगों के लिए भी यह खबर बेहद पीड़ादायक है।

परिवार में बेटा-बेटी

मो. शफीउल हक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, उनका बेटा इंजीनियर है। वहीं, उनके एक दामाद झारखंड में IPS अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।उनके परिवार की पुलिस और प्रशासनिक सेवा से जुड़ी पृष्ठभूमि के कारण भी पुलिस महकमे में उनके निधन की खबर को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

जुमे की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मो. शफीउल हक को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां परिजनों की ओर से की जा रही हैं।उनके अंतिम दीदार और जनाजे में पुलिस महकमे से जुड़े अधिकारियों, परिचितों, रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों के शामिल होने की उम्मीद है।मो. शफीउल हक के निधन से उनके चाहने वालों के बीच मायूसी का माहौल है। लंबे पुलिस करियर के दौरान उनसे जुड़े रहे लोग उनके व्यवहार और सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन को पुलिस महकमे के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार