सावधान! दानापुर में 'नथिंग' सर्विस सेंटर के नाम पर बड़ी ठगी, बैक पैनल बदलने के लिए वसूले 16,500 रुपये
थिंग' (Nothing) मोबाइल सर्विस के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक फर्जी सर्विस सेंटर ने खुद को अधिकृत बताकर नौबतपुर के एक युवक से बैक पैनल बदलने के नाम पर ₹16,500 वसूल लिए और फोन में नकली पुर्जे लगा दिए।
Patna दानापुर के सगुना मोड़ स्थित 'N Care' नामक मोबाइल सर्विस सेंटर पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। नौबतपुर निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने 'Nothing' फोन का बैक पैनल बदलने के लिए गूगल पर सर्विस सेंटर सर्च किया था। सगुना मोड़ स्थित इस सेंटर ने खुद को अधिकृत (Authorised) बताकर उनसे ₹16,500 की भारी-भरकम राशि वसूल ली। लेकिन मोबाइल मिलने के कुछ ही दिनों बाद फिर से खराब हो गया।
जांच में खुला राज: पटना में मात्र एक अधिकृत सेंटर
जब पीड़ित ने पटना स्थित नथिंग के असली आधिकारिक सेंटर से संपर्क किया, तो पता चला कि सगुना मोड़ पर कंपनी का कोई अधिकृत सेंटर है ही नहीं। इतना ही नहीं, मोबाइल की जांच करने पर यह भी सामने आया कि ₹16,500 लेने के बावजूद फोन में नकली और घटिया क्वालिटी के पुर्जे लगाए गए थे। पीड़ित ने बताया कि कंपनी के नाम पर भरोसा करना उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से महंगा पड़ा।
पुलिस की प्रतिक्रिया: लिखित शिकायत का इंतजार
इस मामले में दानापुर थाना का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जैसे ही पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाएगी, सर्विस सेंटर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सावधानी ही बचाव: ग्राहक रखें इन बातों का ध्यान
इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मरम्मत से पहले हमेशा कंपनी कीआधिकारिक वेबसाइटपर जाकर ही सर्विस सेंटर का पता वेरिफाई करें। केवल गूगल मैप्स या दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर भरोसा न करें। सगुना मोड़ जैसे इलाकों में सर्विस सेंटर के नाम पर चल रहे इस फर्जीवाड़े से बचने के लिए बिल और वारंटी कार्ड की अच्छी तरह जांच जरूर करें।
Report - Sumit kumar