Bihar Stampede: नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ में मरने वालों को सरकार देगी 6 लाख का मुआवजा, सीएम नीतीश ने जताया दुख
Bihar Stampede: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ मामले में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों का इलाज सरकार कराएगी।
Bihar Stampede: बिहार के नालंदा में वो मंजर सामने आया, जिसने आस्था को मातम में बदल दिया। दीपनगर थाना इलाके के मघड़ा गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिरजहां लोग कृपा की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं वहीं अचानक ख़ौफ़ और अफ़रा-तफ़री का ऐसा तूफ़ान उठा कि 8 बेगुनाह की मौत हो गईं। मरने वालों में 7 महिलाएं शामिल हैं, जबकि दर्जनों लोग ज़ख्मी होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं अब इस घटना को लेकर सीएम नीतीश ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है।
मरने वालों को 6 लाख का मुआवजा
घटना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया। विजय चौधरी ने कहा कि, सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। सीएम नीतीश लगातार इस घटना की जानकारी ले रहे हैं। विजय चौधरी ने बताया कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सरकार घायलों को इलाज की सुविधा देगी। घायलों का इलाज सरकारी खर्चे पर होगा। साथ ही विजय चौधरी ने ऐलान किया कि, नीतीश सरकार ने भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं के आश्रितों को 6-6 लाख रुपए मुआवजा देगी।
सीएम नीतीश का ऐलान
विजय चौधरी ने कहा कि यह दर्दनाक घटना है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने अधिकारियों को आवश्यक सहायक कार्य करने का निर्देश दिए हैं, और मुख्यमंत्री के निर्देश पर जितने मृतक परिवार हैं उनको 4 लाख रुपए आपदा राहत कोष से और 2 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से यानी 6-6 लाख रुपए दिया जाएगा।
सरकार पीड़ित परिवार के साथ
वहीं घायलों का इलाज कराया जा रहा है। जब तक वो पूर्ण रुप से स्वस्थ ना हो जाए। विजय चौधरी ने कहा कि, घटना दर्दनाक है हमारी पूरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। सरकार मुस्तैदी से इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के दुख को कम करने की कोशिश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है। इस दिन नालंदा के मघड़ा में शीतलाष्टी मंदिर में पूजा पाठ किया जाता है। इसी को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। इस दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद मंदिर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। अब तक 9 लोगों के मरने की खबर मिल रही है। वहीं दर्जनो लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट