नीतीश सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला, विधानसभा चुनाव के पहले हुआ बड़ा फेरबदल

IAS officers transferred - फोटो : news4nation

IAS officers transferred : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के ठीक पहले बिहार सरकार ने रविवार को चार IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। आदेश के अनुसार, कई जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों को नए पदों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत अनिल चौधरी (IAS, 2011 बैच) — नगर आयुक्त, मधुबनी नगर निगम, मधुबनी से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किए गए हैं।


वहीं उपेन्द्र प्रसाद (IAS, 2013 बैच) को बंदोबस्त पदाधिकारी, जहानाबाद से स्थानांतरित कर अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के पद पर नियुक्त किए गए हैं। साथ ही संजय कुमार (IAS, 2014 बैच) अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना बने रहेंगे, साथ ही उन्हें मुख्य महाप्रबंधक, बिहार विकास मिशन, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


इसके अतिरिक्त सार्थक गुप्ता (IAS, 2019 बैच) को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद किशनगंज से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड, पटना के पद पर पदस्थापित किए गए हैं।


इन तबादलों के साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा में एक बार फिर फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने यह कदम प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया है।