Bihar News : NIHER पटना में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता के जरिए छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

PATNA : नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऐजुकेशन एण्ड रिसर्च (NIHER) में 12 सोमवार को अंतरराष्ट्रीय "नर्स दिवस" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. उमेश प्रसाद गुप्ता, माया गुप्ता, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और प्राचार्य डॉ. एस. सुगुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

इस विशेष अवसर पर नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए पोस्टर, रंगोली, भाषण, 2-डी मॉडल और 3-डी मॉडल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों ने मानव जीवन के महत्व और समाज को जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया।

फ्लोरेंस नाइटेंगल के आदर्शों पर चलने का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ. उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह दिन फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने उपस्थित नर्सिंग छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे फ्लोरेंस नाइटेंगल को अपना आदर्श मानें और मरीजों की सेवा निस्वार्थ भाव से करें।

पुरस्कार वितरण के साथ समापन

कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी, तन्नु, डॉ. जे.एन. पंडित, अखलाख सदरी सहित कई गणमान्य लोग और शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।