IPS Vikas Vaibhav Leave: आईजी मगध क्षेत्र को 15 दिनों की छुट्टी मंजूर, शाहबाद डीआईजी को मिला अतिरिक्त प्रभार
बिहार गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के 15 दिनों के अवकाश को दी मंजूरी। 19 दिसंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक छुट्टी पर रहेंगे आईजी विकास वैभव।
बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मगध क्षेत्र, गयाजी के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव को 15 दिनों का अर्जित अवकाश प्रदान किया गया है. यह स्वीकृति अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी) नियमावली, 1955 के नियमों के तहत निजी कार्यों के सिलसिले में दी गई है.
9 दिसंबर से 2 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे आईजी विकास वैभव
जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी विकास वैभव 19 दिसंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक कुल 15 दिनों के अवकाश पर रहेंगे. इसके साथ ही, अवकाश अवधि समाप्त होने के अगले दिन यानी 3 जनवरी (रविवार) का एक दिन का सफिक्स (Suffix) भी उनके अवकाश में जोड़ा गया है.
शाहबाद क्षेत्र के डीआईजी को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार
विकास वैभव के अवकाश की अवधि के दौरान उनके दैनिक कार्यों और विधि-व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), शाहबाद क्षेत्र, डेहरी-ऑन-सोन को सौंपी गई है. वे अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त मगध क्षेत्र, गयाजी के प्रभार को भी संभालेंगे.