Indian Railway: रेलवे ने 2.8 लाख लोगों का IRCTC आईडी किया ब्लॉक, ऑनलाइन टिकट बुकिंग में ‘शॉर्टकट’ पड़ रहा भारी, अगला नंबर आपका तो नहीं, जानिए कैसे बचें....

Indian Railway: रेलवे के नए नियम से IRCTC यूजर्स में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक रेलवे ने 2.8 लाख लोगों का IRCTC आईडी किया ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में यह खबर आपके लिए भी जरुरी है अगर आप भी ये गलती कर रहे तो आपका भी आईडी ब्लॉक हो सकता है।

‘शॉर्टकट’ पड़ेगा भारी- फोटो : social media

Indian Railway: ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग के दौरान स्मार्ट ट्रिक्स या शॉर्टकट अपनाना अब महंगा पड़ सकता है। रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर नया एआई आधारित प्रीडिक्टर सिस्टम लागू किया है, जो टिकट बुकिंग के दौरान टाइपिंग की गति और यूजर की गतिविधियों का विश्लेषण कर यह पहचान लेगा कि टिकट इंसान बुक कर रहा है या किसी सॉफ्टवेयर की मदद ली जा रही है। संदिग्ध पाए जाने पर यूजर आईडी को ब्लॉक किया जा सकता है।

दलालों पर सख्ती 

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस नई तकनीक का उद्देश्य अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए कन्फर्म टिकट हासिल करने वाले दलालों पर सख्ती करना है। रेलवे का दावा है कि इस कदम से आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना करीब 40 फीसदी तक बढ़ सकती है।

सिस्टम यूजर को देगा ‘रेड फ्लैग’

एआई सिस्टम टिकट बुकिंग के दौरान फॉर्म भरने की गति मापता है। यदि पांच यात्रियों का नाम, उम्र और जेंडर जैसी जानकारी 4.2 सेकेंड से कम समय में भरी जाती है तो सिस्टम यूजर को ‘रेड फ्लैग’ कर सकता है। कट-पेस्ट या ऑटो-फिल जैसे तरीकों का इस्तेमाल भी संदिग्ध गतिविधि माना जा सकता है।

ज्यादा लॉगिन पर 24 घंटे का बैन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई यूजर आधे घंटे के भीतर पांच बार से अधिक लॉगिन या लॉगआउट करता है, तो उसकी आईडी 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बैन की जा सकती है। इसके अलावा आईपी एड्रेस और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के लोकेशन में बड़ा अंतर होने पर ट्रांजेक्शन रोका जा सकता है। पिछले एक महीने में करीब 2.8 लाख संदिग्ध अकाउंट ब्लॉक किए जा चुके हैं।