Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह जाएंगे मुंबई! सोनू सूद ने वीडियो कॉल पर किया इनवाइट, वीडियो वायरल

Anant Singh News: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच हुई एक दिलचस्प वीडियो कॉल बातचीत इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को अपने-अपने घर आने का न्योता देते नजर आ रहे हैं।

अनंत सिंह जाएंगे मुंबई !- फोटो : social media

Anant Singh News: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और बॉलीबुड अभिनेता सोनू सूद के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई है। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया जा रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि पहले भी सोनू सूद ने अनंत सिंह की तारीफ की थी। उन्होंने अनंत सिंह के व्यक्तित्व को रोचक बताया था।   

मुंबई जाएंगे अनंत सिंह 

वहीं वीडियो में सोनू सूद, अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता देते नजर आ रहे हैं। इस पर अनंत सिंह अपने अंदाज में जवाब “आवेंगे” देते हैं। बातचीत के दौरान सोनू सूद यह भी कहते हैं कि वे खुद भी मोकामा में अनंत सिंह के घर लिट्टी-चोखा खाने आएंगे। इस पर अनंत सिंह मुस्कुराते हुए उन्हें आमंत्रित करते हैं।

पहले भी कर चुके हैं तारीफ

यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने अनंत सिंह को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई हो। इससे पहले एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि अनंत सिंह का व्यक्तित्व उन्हें बेहद रोचक लगता है और उनके कैरेक्टर से वे अपनी फिल्मों के लिए प्रेरणा भी लेते हैं। सोनू सूद ने बताया था कि जब वे पटना गए थे, तब अनंत सिंह के बेटे उनसे मिलने आए थे। उसी दौरान उन्होंने अनंत सिंह के व्यक्तित्व को करीब से समझा और महसूस किया कि उनका अंदाज फिल्मों के लिए काफी प्रभावशाली है।

बिहार और भोजपुरी इंडस्ट्री से खास लगाव

सोनू सूद ने कई मौकों पर बिहार और भोजपुरी इंडस्ट्री के प्रति अपने लगाव का जिक्र किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा कलाकारों में पवन सिंह, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव का नाम लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी आने वाली फिल्म “नंदी” में बिहार की झलक देखने को मिलेगी। इस फिल्म में पवन सिंह का गाना “आईए ना, हमारा बिहार में” भी शामिल है। फिल्म में बिहार की संस्कृति और माहौल को खास तौर पर दिखाया गया है।