Bihar Budget Session: सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को 'मोतिहारी' जाने से रोका, सवाल पूछने पर टोक दिया, जानिए फिर क्या हुआ

Bihar Budget Session: सदन में विधाननसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को सवाल पूछने से रोक दिया। भाजपा विधायक सवाल पूछ रहे थे लेकिन स्पीकर ने टोकते हुए कहा आप मोतिहारी नहीं चाहिए...आप यहां रही...

स्पीकर ने भाजपा विधायक को नहीं पूछने दिया सवाल - फोटो : News4nation

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में धान खरीद को लेकर पैक्स से जुड़ा मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। कल्याणपुर के भाजपा विधायक सचीन्द्र प्रसाद सिंह ने पैक्सों को लेकर सवाल किया। उन्होंने पैक्सों पर वकाया को लेकर सवाल किया। वकाय पैसों को वापस लेने के लिए सरकार क्या कर रही है इसको लेकर भाजपा विधायक ने सदन में सवाल किया। उन्होंने पदाधिकारियों पर भी आरोप लगाया कि वो इस मामले में गड़बड़ी कर रहे हैं और पूरे राज्य में 3 करोड़ 4 करोड़ रुपए वकाया है और पदाधिकारी खेल कर रहे हैं। 

उन्होंने बांका जिले के अमरपुर और सहरसा में धान खरीद में कथित अनियमितताओं और मनमानी का मामला सदन में रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और स्थानीय स्तर पर कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं। इस सवाल पर बिहार सरकार के सहकारिता औरर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री खड़े हुए और जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, ऐसा प्रवधान है कि पैसे का वकाया है तो जमानत पर उतना पैसा देकर वो बच सकते हैं। मंत्री जी ने धान अधिप्राप्ति को लेकर जवाब दिया जिसको लेकर विधायक ने फिर सवाल किया कि क्या पैक्स अध्यक्ष के व्यक्तिगत प्रॉपर्टी को जब्त कर कार्रवाई किस कानून में लिखा है। 

वहीं भाजपा विधायक ने कहा कि मंत्री जी मेरे सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं,एक पैक्स को आदेश देते हैं दूसरे को नहीं, वहीं उनके सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने टोकते हुए कहा कि आप मामला बांका और सहरसा का सवाल उठाए हैं। बाकी आप बाद में लिख कर दे दीएगा। मंत्री जी ने आगे कहा कि आप लिखकर दे दीजिए हम कार्रवाई करेंगे।  इसी बीच भाजपा विधायक प्रमोद कुमार खड़े हुए जिन्होंने भी मोतिहारी(पूर्वी चंपारण) को लेकर सवाल करना शुरु किया तभी अध्यक्ष ने उन्हें रोकते हुए कहा कि, वहां मत जाइए आप, सहरसा और बांका का बात करिए। उन्होंने कहा कि आप पूर्वी चंपारण को लेकर जो भी कह रहे हैं उसे अलग से लिखकर मंत्री जी को दे दीजिए। बता दें कि भाजपा विधायक का मोतिहारी गृह क्षेत्र है। 

वहीं विधायक ने पूर्वी चंपारण में धान खरीद के लिए पैक्स अध्यक्ष की निजी संपत्ति को गिरवी रखने की बात सामने आ रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर किस नियम के तहत निजी संपत्ति को गिरवी रखकर धान खरीद की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, इस मुद्दे पर संबंधित मंत्री ने सीधा जवाब देने से परहेज किया। मंत्री ने कहा कि प्रश्न बांका जिले से संबंधित है, इसलिए उसी विषय पर चर्चा की जाएगी।