Bihar News : जदयू विधायक अनंत सिंह का जन्मदिन आज, पत्नी नीलम देवी के साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने दी बधाई, लंबी उम्र की कामना की

Bihar News : जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने विधायक अनन्त सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु होने और राजनीतिक जीवन में निरंतर सफलता हासिल करने की मंगलकामना की।

अनंत सिंह का जन्मदिन आज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कद्दावर नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पत्नी नीलम देवी ने गुलाब का फूल देकर दी शुभकामनाएं

जन्मदिन के इस खास मौके पर विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने अनंत सिंह को लाल गुलाब का फूल भेंट कर उनके सुखद और सफल जीवन की कामना की। वहीं, जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु होने और राजनीतिक जीवन में निरंतर सफलता हासिल करने की मंगलकामना की। इस दौरान समर्थकों में भी काफी उत्साह देखा गया।

मोकामा क्षेत्र का लगातार कर रहे हैं प्रतिनिधित्व

गौरतलब है कि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वे इस क्षेत्र के बेहद लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। अनंत सिंह लगातार कई बार से मोकामा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इलाके की राजनीति में उनका एक बड़ा दखल है।