Bihar politics: बिहार कांग्रेस का आज शक्ति प्रदर्शन, सीएम आवास का घेराव करेंगे कन्हैया कुमार, सचिन पायलट होंगे शामिल, भारी बवाल तय
Bihar politics: कन्हैया कुमार की पलायान रोको नौकरी दो यात्रा अपनी अंतिम पड़ाव पर है। आज कांग्रेस नेता 5 हजार कार्यकर्ताओं के साथ सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इस यात्रा में सचिन पायलट भी शामिल होंगे।

Bihar politics: बिहार की राजनीति में आज का दिन अहम माना जा रहा है। आज कांग्रेस पटना में अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाला है। दरअसल, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा पटना में है। बीते दिन पटना में पदयात्रा करने के बाद अब आज कन्हैया कुमार सीएम हाउस का घेराव करने वाले है। कन्हैया कुमार की मानें तो आज राज्यभर से करीब 5 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे। खास बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी विशेष रूप से शामिल होने के लिए पटना पहुंच रहे हैं।
'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा का होगा समापन
इस प्रदर्शन के साथ ही कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की चर्चित ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा का आज समापन भी होगा। आज उनकी यात्रा का 27वां दिन है। यह यात्रा 16 मार्च 2025 को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई थी। इस पदयात्रा का मकसद राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के पलायन के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना था।
पदयात्रा से गायब रहे कन्हैया
बता दें कि बीते दिन कन्हैया ने पटना में पदयात्रा की। पदयात्रा की शुरुआत पटना साहिब से हुई और दोपहर में समापन गुरु का बाग कमेटी हॉल में हुआ। हैरानी की बात ये रही कि पटना साहिब से लेकर गुरु का बाग कमेटी हॉल तक कन्हैया कुमार कहीं नजर नहीं आए। कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे लेकिन वो पदयात्रा में शामिल नहीं हुए। उनके बिना ही पदयात्रा गुरु का बाग कमेटी हॉल तक पहुंच गया। वहीं इसके बाद कन्हैया कुमार पहले पटना साहिब में माथा टेके और फिर गुरु का बाग कमेटी हॉल पहुंच कर वहां भी माथा टेके और फिर चलते बने।
कन्हैया कुमार का दावा
कांग्रेस नेता सह एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार से पयालन बढ़ा है। लोग रोजी-रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं। बिहार में शिक्षकों के दो लाख से अधिक पद रिक्त हैं। राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध भी बढ़े हैं। कन्हैया ने गुरुवार की दोपहर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में ये सभी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 26 दिनों में पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंची।