संस्थाओं को गाली देना लोकतंत्र का अपमान, फिर 3 बार कैसे बनीं मुख्यमंत्री? पटना एयरपोर्ट पर किरेन रिजिजू ने ममता बनर्जी को जमकर लताड़ा

राजगीर में आयोजित 'चिन्तन शिविर-2026' में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पटना एयरपोर्ट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके 'तुगलकी कमीशन' वाले बयान पर करारा जवाब दिया है।

Patna - केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पटना एयरपोर्ट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग को 'तुगलकी कमीशन' कहे जाने पर कड़ा प्रहार किया है। राजगीर के नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित 'चिन्तन शिविर-2026' में भाग लेने पहुंचे रिजिजू ने ममता बनर्जी के बयान को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान बताया।

  • संवैधानिक संस्थाओं पर हमला 

  • किरेन रिजिजू ने ममता बनर्जी को घेरते हुए सवाल किया कि अगर चुनाव आयोग 'तुगलकी' है, तो वे खुद तीन बार चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री कैसे बनीं? उन्होंने कहा कि जब नतीजे पक्ष में आते हैं तो संस्थाएं अच्छी होती हैं, लेकिन विपक्ष में जाने पर उन्हीं संस्थाओं को गाली देना गलत है।

  • चुनाव आयोग पर ममता का प्रहार

  • गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को 'तुगलकी कमीशन', 'टॉर्चर कमीशन' और 'हिटलर' जैसा बताया है। उन्होंने आयोग पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और बंगाल के अधिकारियों को बेवजह प्रताड़ित कर रहा है।

  • मतदाता सूची का विवाद

  • मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के आईटी सेल ने एआई (AI) का उपयोग करके बंगाल की मतदाता सूची से 58 लाख नाम हटवा दिए हैं। उन्होंने आयोग द्वारा अधिकारियों के निलंबन को भी लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

  • रिपोर्ट - रंजीत कुमार