पटना में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा, सर्टिफिकेट और अंकपत्र के लिए खूब काटा बवाल
लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र और अंकपत्र जल्द से जल्द चाहिए। इसी को लेकर रविवार को भारी हंगामा हुआ
Bihar News : राजधानी पटना में मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय परिसर में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रविवार को उमड़ पड़ी। प्रोविजनल सर्टिफिकेट और अंकपत्र लेने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में डटे रहे। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट और अंकपत्र निर्गत भी किए गए।
वहीं, रविवार की सुबह एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की भीड़ जुट गई। सर्टिफिकेट और अंकपत्र लेने पहुंचे छात्रों ने जमकर हंगामा, तोड़फोड़ करते हुए और मीठापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।
दरअसल, लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र और अंकपत्र जल्द से जल्द चाहिए। इसी वजह से विश्वविद्यालय में छात्रों की भीड़ बढ़ रही है और प्रमाणपत्रों को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति बन रही है।
अनिल की रिपोर्ट