चिराग और जीतन राम के नेताओं में जुबानी जंग जारी, लोजपा का HAM पर हमला, 14 करोड़ बिहारी सब देख रहे

LJP attacks HAM - फोटो : news4nation

Bihar News : NDA में सहयोगी लोजपा (रामविलास) और HAM के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब लोजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने HAM के नेताओं पर अपने नेता अरुण भारती पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।


निशांत मिश्रा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा - "राजनीति में विरोध होना चाहिए तो मुद्दों पर, नीतियों पर और विचारों पर। जब मुद्दों पर जवाब कमजोर पड़ने लगे, तब राजनीति व्यक्तिगत टिप्पणी तक पहुंच जाती है। आज HAM के कुछ नेताओं द्वारा मेरे नेता पर लगातार की जा रही व्यक्तिगत टिप्पणियां यही संकेत देती हैं कि मुद्दों की राजनीति में आपके पास जवाब नहीं है।"


उन्होंने आगे लिखा कि बिहार की 14 करोड़ जनता सब देख रही है और अगर राजनीति का रास्ता मुद्दों से हटकर व्यक्तिगत हमलों तक ही सीमित है, तो यह राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की पार्टी के बीच आरक्षण के मुद्दों को लेकर  लगातार बयानबाजी चल रही है।

नरोत्तम की रिपोर्ट