Bihar Board 10th Result 2026: 12 दिन में मैट्रिक का रिजल्ट हुआ जारी, 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए सफल, 2 छात्राओं ने किया टॉप

; , Secure Top Ranks.

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी किया गया है। बिहार एक बार फिर देश का पहला राज्य बना है, जिसने इंटरमीडिएट और मैट्रिक दोनों के रिजल्ट मार्च महीने में ही घोषित कर दिए। 

दो छात्राओं ने किया टॉप

इस बार मैट्रिक परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। जमुई के सिमर तुला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाई की सबरीन प्रवीण हैं।  दोनों ने 500 में से 492 अंक (98.4%) हासिल कर टॉप किया है।

कुल परिणाम और पास प्रतिशत

परीक्षा में शामिल छात्र: 15,10,928

सफल छात्र: 12,35,743

कुल सफल छात्र- 61,390

कुल सफल छात्राएं- 6,34,353 

कुल पास प्रतिशत: 81.79%

छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

इंटर की तरह इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कुल सफल छात्रों में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बोर्ड ने महज 12 दिनों के मूल्यांकन के बाद परिणाम जारी कर एक बार फिर अपनी तेज और पारदर्शी व्यवस्था का उदाहरण पेश किया है।