विधान सभा के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर हुई बैठक, पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्य रहे मौजूद

Patna :  24 अप्रैल से प्रस्तावित बिहार विधान सभा के सफल संचालन हेतु बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आज बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में बिहार विधान सभा के दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई।


इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि इस एकदिवसीय सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन हेतु यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। साथ ही, पक्ष एवम् विपक्ष के सभी नेताओं ने सदन चलाने में अध्यक्ष को सकारात्मक सहयोग देने पर अपनी सहमति दी। 


इस बैठक में उप मुख्यमंत्रीगण विजय कुमार चौधरी एवं बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, सदस्य सर्वश्री विजय कुमार सिन्हा, विनोद नारायण झा, आलोक कुमार मेहता , मनोहर प्रसाद सिंह , माधव आनंद , राजू तिवारी, इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता , सतीश कुमार सिंह यादव, कुमार सर्वजीत एवं प्रफुल्ल मांझी  तथा बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।