Eid-ul-Fitr 2026: पटना में नहीं दिखा चांद, अब इस दिन मनाई जाएगी ईद, जानिए गाँधी मैदान-जमा मस्जिद सहित सभी प्रमुख मस्जिदों का टाइम-टेबल
Eid-ul-Fitr 2026: राजधानी पटना में कल ईद का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नमाज-ए-ईद के मुख्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Eid-ul-Fitr 2026: पटना सहित पूरे बिहार में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके बाद अब राजधानी में शनिवार, 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नमाज का मुख्य आयोजन सुबह 7:30 बजे होगा, जहाँ लगभग 20 हजार से अधिक अकीदतमंदों के जुटने की उम्मीद है। प्रशासन ने गांधी मैदान के गेट संख्या 4, 5, 7 और 10 से प्रवेश की विशेष व्यवस्था की है। इसके अलावा, पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद, फुलवारीशरीफ और अन्य ईदगाहों में भी नमाज के समय की घोषणा कर दी गई है।
आखिरी जुम्मे की नामाज आज
बता दें कि, आज रमजान के आखिरी दिनों के साथ ही राजधानी पटना में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार से ही सबसे बड़े पर्व ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को रमजान का आखिरी जुमा यानी जुम्मतुलविदा अदा किया जाएगा, जबकि 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ईद को लेकर खासकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने नए कपड़ों से लेकर खान-पान का पूरा इंतजाम कर लिया है। शहर के मुस्लिम बाहुल इलाकों में गुरुवार रात से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई। सेवई, लच्छा, ड्राई फ्रूट, टोपी, कुर्ता, इत्र और अन्य सामानों की अस्थायी दुकानें सज गई हैं और देर रात तक खरीदारी जारी रही।
खरीदारों की उमड़ रही भीड़
गांधी मैदान, सब्जीबाग, आलमगंज, सुल्तानगंज, पटना सिटी, फुलवारीशरीफ और न्यू मार्केट जैसे इलाकों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। अब सभी को चांद के दीदार का इंतजार है। मस्जिदों और खानकाहों की कमेटियों ने ईद की नमाज के समय की घोषणा कर दी है। मस्जिदों में नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ईद के मौके पर जहां एक ओर इबादत की तैयारी है, वहीं बाजारों की रौनक और खुशियों का माहौल पूरे शहर में देखने को मिल रहा है।
राजधानी के प्रमुख स्थानों पर नमाज के समय इस प्रकार हैं: