Bihar Vidhansabha Session : सदन में कुख्यात अशोक महतो की नवनिर्वाचित पत्नी अनीता को प्रोमेट स्पीकर ने टोका, बीच में रोका शपथ, जानिए फिर क्या हुआ....
Bihar Vidhansabha Session : सदन में कुख्यात अशोक महतो की पत्नी को शपथ पढ़ने के दौरान प्रोटेम स्पीकर ने टोका। उनकी शपथ को बीच में रोका जिसके बाद अनीता महतो को दोबारा शपथ पढ़ना पड़ा।
Bihar Vidhansabha Session : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया। कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का विधानसभा पोर्टिको में औपचारिक स्वागत किया गया। विपक्षी विधायकों ने तेजस्वी यादव का भी पोर्टिको में स्वागत किया। पहले दिन नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। राज्यपाल द्वारा नियुक्त प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव शपथ ग्रहण की प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं। इसी बीच एक अजीबो-गरीब दृश्य सामने आया।
स्पीकर ने अनीता महतो को रोका
दरअसल, एक एक कर सभी नवनिर्विचित सदस्य शपथ ले रहे हैं। इसी बीच कुख्यात अशोक महतो की पत्नी और नवादा के वारिसलीगंज से नव निर्वाचित विधायक अनीता महतो शपथ ग्रहण करने के लिए खड़ी हुई। अनीता महतो ने अपना शपथ पढ़ना शुरु किया लेकिन उनका शपथ सुन खुद स्पीकर भी चकरा गए। स्पीकर को भी समझ नहीं आया कि नवनिर्वाचित सदस्य क्या बोल रही हैं। अनीता महतो को स्पीकर ने टोका फिर उन्हें कहा कि वो उसी शपथ को पढ़े जो उन्हें विधानसभा की ओर से दी गई है।
अनीता महतो ने दोबारा पढ़ा शपथ
अनीता महतो ने सदन में अपने द्वारा लिख कर लाई गई शपथ को पढ़ने लगी। उन्होंने अपने शपथ में बहुचन समाज की बेटी कहते हुए खुद को संबोधित किया। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने उन्होंने टोकते हुए कहा कि माननीय सदस्यता उसी शपथ को पढ़े जो उन्हें दिया गया है। बता दें कि विधानसभा की ओर से सभी विधायक को शपथ लिखकर दिया जाता है। जिसे पढ़कर सभी सदस्य शपथ लेते हैं। वहीं अनीता महतो ने खुद का शपथ पढ़ने लगी जिसके कारण उन्हें स्पीकर ने बीच में ही रोक दिया और फिर उन्हें दोबारा शपथ लेना पड़ा।