Bihar Politics: जदयू के नेताओं के साथ निशांत ने की पहली बैठक, एक घंटे तक चला मंथन, जानिए कब पार्टी में करेंगे ज्वाइन
Bihar Politics: सीएम नीतीश के बेटे निशांत अब जल्द ही आधिकारिक रुप से जदयू ज्वाइन करने वाले हैं। शनिवार को निशांत ने जदयू के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी के जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर पहली बैठक की। माना जा रहा है कि निशांत कल 1 बजे पार्टी ज्वाइन कर
Bihar Politics: पटना में जदयू की एक अहम बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे।
एक घंटे तक चली बैठक
बैठक के दौरान संजय झा ने निशांत कुमार का पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों से परिचय कराया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस बात पर भी मंथन हुआ कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत कैसे बनाया जाए। जिला अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव रखे।
निशांत कल ज्वाइन करेंगे JDU
बताया जा रहा है कि निशांत कुमार रविवार दोपहर 1 बजे औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक में मौजूद सभी जिला अध्यक्षों ने उनके पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि निशांत कुमार के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। निशांत कुमार कल आधिकारिक रुप से जदयू को ज्वाइन कर लेंगे। बता दें कि सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के कारण इन दिनों सियासी हलचल तेज है माना जा रहा है कि निशांत को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
सीएम नीतीश के कामों को आगे बढ़ाएंगे निशांत
वहीं बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में संजय झा ने कहा कि निशांत ने जदयू नेताओं से कहा कि उन पर जो भरोसा दिखाया गया है, उस पर वे खरा उतरेंगे। आने वाले समय में वह पार्टी को मजबूत करेंगे और बिहार के लिए काम करेंगे। नीतीश कुमार के जो काम हैं, उन्हें आगे बढ़ाना और बिहार की जनता के भरोसे पर खरा उतरना बड़ी जिम्मेदारी है। संजय झा ने स्पष्ट किया कि निशांत की जदयू में क्या भूमिका होगी इस पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आने वाले समय में तय करेगा। बिहार सरकार में उनका क्या रोल रहेगा, इस पर भी अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट