Bihar News : पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारियों के बीच सियासी बवाल: सीएम सम्राट चौधरी के पास जाने से रोके गए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आरजेडी ने जेडीयू को घेरा
Bihar News : पीएम के दौरे के तैयारियों के बीच सीएम के सुरक्षा गार्ड ने हाथ आगे कर उन्हें पास आने से रोक दिया। इसके बाद सियासी घमासान मच गया है......पढ़िए आगे
PATNA : 21 नवबंर को पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं । इस दौरान कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन करेंगे । इसी पुल का नाम नीतीश सेतु रखा गया है । सम्राट चौधरी ने आज यानी बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी रहे । इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सीएम सम्राट चौधरी के पास आने से रोका गया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल का निरीक्षण किया । इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी के साथ मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे । इस दौरान ये देखा गया कि सीएम सम्राट चौधरी के पास जब मंत्री निशांत कुमार आ रहे होते हैं, तो सीएम सम्राट चौधरी के गार्ड हाथ आगे कर निशांत कुमार को पास आने से रोक देते हैं । फिर निशांत दाये मुड़ जाते हैं । वीडियो अब वायरल हो रहा है । इस वीडियो पर आरजेडी ने बयान भी दिया है । आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को अपमानित किया गया । उनके सम्मान को ठेस पहुंचाया गया है । फिर भी जेडीयू वाले चुप हैं । एक तरफ नीतीश के नाम पर पुल बना है । दूसरी ओर उन्हीं के बेटे निशांत को अपमानित किया गया ।
गौरतलब है कि सीएम सम्राट चौधरी ने 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के साथ ये घटना घट गई । बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी ने जायजा लेने के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक किया है । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा एवं आपातकालीन सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री के 21 नवंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, कार्यक्रम स्थल के मानचित्र, हेलीपैड, विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए पार्किंग, प्रवेश द्वार, यातायात प्रबंधन तथा आम लोगों के सुगम आवागमन की व्यवस्था से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रस्तुतीकरण के दौरान आपातकालीन सुविधाओं, अग्निशमन व्यवस्था, मेडिकल कैंप, क्रेन, सुरक्षा जांच, एंबुलेंस, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के विभिन्न मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए की गई तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।
देबांशु प्रभात की रिपोर्ट