Bihar Politics: 'माँ होती तो'...जदयू ज्वाइन करने के बाद माँ का आशीर्वाद लेने पहुंचे निशांत कुमार, जानिए कब से शुरु करेंगे बिहार यात्रा....
Bihar Politics: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने बीते दिन जदयू पार्टी ज्वाइन कर लिया। पार्टी ज्वाइन करने के बाद सोमवार को अपनी माँ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। निशांत ने अपनी माँ को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। निशांत कुमार ने कहा कि वह अपनी माँ का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि “मां होतीं तो और अच्छा होता, लेकिन अब नहीं हैं, इसलिए उनके आशीर्वाद के लिए यहां आया हूं। मैं चाहता हूं कि उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।”
बिहार के 38 जिलों की यात्रा पर निकलेंगे
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह जल्द ही बिहार के सभी 38 जिलों की यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि वो यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं जल्द ही तय होगा कि यात्रा पर किस दिन से निकलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी अलग यात्रा पर निकलने वाले हैं।
भारत की टी-20 विश्व कप जीत पर दी बधाई
इस दौरान निशांत कुमार ने भारत की टी-20 विश्व कप जीत पर भी खुशी जाहिर की और टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गर्व का क्षण है और पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं। वहीं निशांत ने सीएम बनने के सवाल को हंसते हुए टाल दिया। निशांत ने इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं दी। बता दें कि सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद माना जा रहा है कि निशांत बिहार के डिप्टी सीएम बनाएं जा सकते हैं।
पटना से रंजन की रिपोर्ट