नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, बिहार के लिए की बड़ी घोषणा

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नितिन नवीन ने गुरुवार को उच्च सदन की सदयस्ता की शपथ ली. उन्हें सभापति सीपी राधामोहन ने बधाई दी.

Nitin Naveen- फोटो : news4nation

Nitin Naveen : नितिन नवीन ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा कि वह सदन में बिहार की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। 


नितिन नवीन बिहार की राजनीति में एक सशक्त और सक्रिय चेहरा माने जाते हैं। राजधानी पटना से उनका गहरा जुड़ाव रहा है और उन्होंने लंबे समय तक क्षेत्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले नितिन नवीन ने धीरे-धीरे संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी पहचान बनाई। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। 


वे भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओं में गिने जाते हैं जिन्होंने जमीनी स्तर से उठकर शीर्ष नेतृत्व तक का सफर तय किया। बिहार में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखने और चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण पार्टी नेतृत्व का उन पर भरोसा लगातार बढ़ता गया।


नितिन नवीन का राजनीतिक सफर कई अहम पड़ावों से होकर गुजरा है। विधायक के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी, वहीं मंत्री पद पर रहते हुए राज्य में बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम किया। बिहार के प्रति उनका लगाव उनके कार्यों और सार्वजनिक बयानों में साफ झलकता है, जहां वे लगातार राज्य के विकास, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की बात करते रहे हैं।


पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और रणनीतिक क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई। यही कारण है कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के भरोसेमंद चेहरों में शामिल हुए और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती गई। राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे संसद में बिहार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और केंद्र की नीतियों के जरिए राज्य के विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।