बिहार विधानसभा में गूंजा नितिन नवीन का नाम: संजय सरावगी बोले- युवा नेतृत्व से पार्टी छुएगी शिखर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधायक नितिन नवीन के बिहार विधानसभा पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका जोरदार स्वागत किया। सरावगी ने इसे बिहार के लिए गौरव का दिन बताते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और बिहार दोनों नई ऊं
Patna -: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधायक नितिन नवीन का मंगलवार को बिहार विधानसभा पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज न केवल सदन के लिए, बल्कि राज्य के हर कार्यकर्ता के लिए गौरव का दिन है।
कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना चयन
संजय सरावगी ने नितिन नवीन के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका विनीत स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन यह दर्शाता है कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं का हमेशा ख्याल रखा जाता है।
बिहार को मिलेगी नई ऊंचाई
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नितिन नवीन के सक्षम नेतृत्व में देश की राजनीति विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक बिहारी नेतृत्व मिलने से राज्य की राजनीति को नई दिशा मिलेगी और पार्टी उन क्षेत्रों में भी अपनी जीत सुनिश्चित करेगी जहाँ वर्तमान में सरकार नहीं है।
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
सरावगी ने सदन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि बिहार भाजपा उनके हर निर्णय के साथ खड़ी है। उन्होंने संकल्प लिया कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।