Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक आज! इस्तीफे से पहले लेंगे बड़ा फैसला, देंगे कई सौगात

Bihar Cabinet Meeting: बिहार की सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार आज सीएम नीतीश ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सूत्रों की मानें तो आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है।

कैबिनेट बैठक आज - फोटो : social media

Bihar Cabinet Meeting: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही दिल्ली रवाना हो सकते हैं। इससे पहले बुधवार, 8 अप्रैल को उनकी अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक प्रस्तावित है। सूत्रों की मानें तो आज सीएम नीतीश की आखिरी कैबिनेट की बैठक हो सकती है। इस दौरान सीएम नीतीश कई अहम फैसले ले सकते हैं। बता दें कि, राज्य में नई सरकार के गठन की कवायद भी शुरु हो गई है। संभावित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि बिहार के विकास को लेकर 2030 तक की रणनीति पर चर्चा होगी। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं को आगे बढ़ाने पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

सीएम नीतीश ने बुलाई कैबिनेट बैठक 

जानकारी अनुसार सीएम नीतीश ने बुधवार-8 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, यह उनके कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक हो सकती है। बैठक मुख्य सचिवालय में होगी, जिसमें सभी मंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई जा सकती है। हालांकि आमतौर पर कैबिनेट बैठक हर मंगलवार को होती है, लेकिन इस बार बैठक का समय और राजनीतिक परिस्थितियां इसे खास बना रही हैं।

दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम नीतीश 

बता दें कि हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि सीएम नीतीश 9 अप्रैल को जदयू के साथ बैठक करेंगे और उसी दिन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। जानकारी अनुसार 10 अप्रैल को सीएम नीतीश राज्यसभा के सदस्य के रुप में शपथ लेंगे। बता दें राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद सीएम नीतीश ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम नीतीश बीजेपी के दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हो सकती है। 

14 को मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री!

वहीं इसके बाद सीएम नीतीश बिहार वापस लौटेंगे। सूत्रों की मानें तो 13 या 14 अप्रैल को नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। साथ ही 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक होग और नए नेता का चुनाव होगा जो बिहार का अगला सीएम बनेगा। एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण नए मुख्यमंत्री का चयन भाजपा से होने की संभावना जताई जा रही है। संभावित नामों में सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह सहित कई नाम शामिल हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फरवरी के बाद सीधी अप्रैल में बैठक 

गौरतलब हो कि, इस साल फरवरी में आखिरी बार कैबिनेट बैठक हुई थी। 20 फरवरी को हुई बैठक में  35 एजेंडों पर मुहर लगी थी। उसके बाद यह पहली बैठक है, जो लंबे अंतराल के बाद हो रही है। ऐसे में इसे संभावित “आखिरी बैठक” के रूप में देखा जा रहा है। बहरहाल, सीएम नीतीश 2005 से लगातार बिहार की सत्ता संभाल रहे हैं। उनके कार्यकाल में सड़क, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधार हुए। अब बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।