अचानक सक्रिय हुए नीतीश, भरोसेमंद अफसरों और नेताओं से मिले पूर्व मुख्यमंत्री, बड़ा सियासी हलचल
पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह अपने कई पुराने राजनीतिक सहयोगियों और भरोसेमंद अधिकारियों से भी मुलाकात की। लगभग 45 मिनट तक अलग-अलग लोगों से मिलने के बाद वे वापस अपने आवास लौट गए।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अचानक एक बार फिर सक्रिय नजर आए हैं। रविवार सुबह वे चार दिनों बाद अपने सरकारी आवास से बाहर निकले और अपने पुराने साथियों तथा भरोसेमंद माने जाने वाले अधिकारियों से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री की इस अचानक सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
करीब चार दिनों तक नीतीश कुमार सार्वजनिक गतिविधियों से दूर अपने आवास पर ही रहे थे। रविवार सुबह बाहर निकलने के बाद उन्होंने सबसे पहले वरिष्ठ नेता और मंत्री विजेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुछ देर तक बातचीत भी की।
इसके बाद उन्होंने पटना के पूर्व जिलाधिकारी और अपने पूर्व सचिव रह चुके वर्तमान जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह के आवास पहुंचे। वहां भी उन्होंने मुलाकात कर हालचाल जाना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह अपने कई पुराने राजनीतिक सहयोगियों और भरोसेमंद अधिकारियों से भी मुलाकात की। लगभग 45 मिनट तक अलग-अलग लोगों से मिलने के बाद वे वापस अपने आवास लौट गए।
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से नीतीश कुमार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या राजनीतिक गतिविधि में नजर नहीं आए थे। ऐसे में रविवार को अचानक सक्रिय होकर लगातार मुलाकातें करने को लेकर सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अभिजीत की रिपोर्ट