Bihar UCC Politics: नीतीश कुमार की ललन सिंह से बंद कमरे में हुई मुलाकात, UCC समेत कई मुद्दों पर हुआ गंभीर मंथन, कुछ बड़ा होने वाला है!

Bihar UCC Politics: पटना में सियासी हलचल के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। ...

नीतीश कुमार की ललन सिंह से बंद कमरे में हुई मुलाकात- फोटो : social Media

Bihar UCC Politics: पटना में सियासी हलचल के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार अपने आवास पर बैठक करने के बाद सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे। उनके पहुंचते ही दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक और नीतिगत मुद्दों पर बातचीत शुरू हुई। करीब 10 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार वहां से वापस लौट गए।

हालांकि, इस मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं की ओर से आधिकारिक तौर पर बातचीत के एजेंडे को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सियासी हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) समेत कई अहम मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।

नीतीश कुमार और ललन सिंह की यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है, जब बिहार की राजनीति में कई मुद्दों को लेकर लगातार गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की आमने-सामने हुई इस संक्षिप्त लेकिन अहम मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है।

करीब 10 मिनट की बातचीत के बाद नीतीश कुमार ललन सिंह के आवास से रवाना हो गए। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस मुलाकात के बाद आने वाले दिनों में जेडीयू की ओर से किसी बड़े राजनीतिक रुख या बयान का इजहार होता है या नहीं।

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह