बिहार में खाद की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर जीरो टॉलरेंस: कृषि मंत्री
बिहार में खाद की कोई कमी नहीं,- फोटो : Social media
Bihar news:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वर्तमान में प्रदेश के किसी भी जिले में उर्वरक (खाद) की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कृषि मंत्री ने बताया कि विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और राज्य में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का स्टॉक आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध है: