Bihar Politics: केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले ओबरा विधायक, अमित शाह से मुलाकात ने प्रकाश चंद्रा की सियासी ताकत को दी नई पहचान
Bihar Politics: बिहार की सियासत में ओबरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली स्थित उनके निजी आवास पर हुई आत्मीय मुलाकात को राजनीतिक हलकों में काफी गंभीरता से देखा जा रहा है।
Bihar Politics: बिहार की सियासत में ओबरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली स्थित उनके निजी आवास पर हुई आत्मीय मुलाकात को राजनीतिक हलकों में काफी गंभीरता से देखा जा रहा है। लगभग आधे घंटे तक चली यह बैठक न केवल सौहार्दपूर्ण रही, बल्कि इसे भविष्य की राजनीति और क्षेत्रीय विकास के लिए निर्णायक कदम के रूप में भी माना जा रहा है।
मुलाकात के दौरान डॉ. चंद्रा और अमित शाह ने क्षेत्रीय विकास, नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा, बिहार की विधि-व्यवस्था और राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत बातचीत की। विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने बताया कि गृह मंत्री ने उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुना और न सिर्फ समस्याओं का विश्लेषण किया, बल्कि विकास और सुरक्षा के कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया।
उन्होंने कहा कि अमित शाह का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। गृह मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह हमेशा उनके लिए एक अभिभावक की तरह मार्गदर्शन और सानिध्य देते रहेंगे। यह राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे डॉ. चंद्रा का केंद्र से संबंध मजबूत हुआ है और भविष्य में ओबरा क्षेत्र के विकास तथा जनहित के मुद्दों में उन्हें और अधिक समर्थन मिलने की संभावना है।
साथ ही बैठक में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने और विकास परियोजनाओं को तेज गति से लागू करने जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस मुलाकात से डॉ. चंद्रा की सियासी छवि और जनसेवा में उनकी विश्वसनीयता दोनों को नई ताकत मिली है।
डॉ. चंद्रा ने मुलाकात को बेहद यादगार बताते हुए कहा कि यह सिर्फ औपचारिक बैठक नहीं थी, बल्कि उनके जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के प्रयासों को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन और प्रेरणा देने वाली घटना रही। इससे यह साफ हो गया है कि केंद्रीय नेतृत्व के निकटता से उनके सियासी पाँव और मजबूत हुए हैं और ओबरा क्षेत्र की जनता के लिए भी उम्मीदों का नया सूरज उभरा है।