गौरव राय की पहल पर महिला को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन, सशक्तिकरण अभियान को मिल रही रफ्तार
Bihar News : जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन प्रदान करने की पटना के गौरव राय की पहल के तहत गुरुवार को बिग्रहपुर में एक महिला को एक मशीन प्रदान की गई। यह पहल भूमिहार महिला समाज की फाउंडर प्रीति प्रिया के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सुनीता कुमारी को सिलाई मशीन सौंपा गया। कार्यक्रम में गौरव राय और एडवोकेट अलका सिंह भी मौजूद रहे। प्रीति प्रिया ने बताया कि यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
गौरव राय ने जानकारी दी कि सुनीता कुमारी की स्थिति के बारे में पता चलने पर गया निवासी राकेश जी के सहयोग से सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि यह अभियान बिना किसी एनजीओ के आपसी सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना है।
पूर्वी रामकृष्ण नगर की रहने वाली सुनीता कुमारी सिलाई-कढ़ाई कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
गौरव राय ने बताया कि संस्था पुरानी साइकिलों और सिलाई मशीनों को एकत्र कर उन्हें मरम्मत कर जरूरतमंदों में वितरित कर रही है। अब तक करीब नौ साइकिलें मरम्मत के लिए भेजी जा चुकी हैं, जिन्हें जल्द ही वितरित किया जाएगा। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से सफल हो रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है।