Bihar News: पटना पुलिस के उड़े होश! डायल 112 पर आई 'गोलीबारी' की कॉल, जब मौके पर पहुंची टीम तो मच गया हड़कंप

Bihar News: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां डायल 112 की टीम को फोन कर किसी शख्स ने गोलीबारी की सूचना दी। आनन फानन में दो थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन फिर...

पटना पुलिस के उड़े होश - फोटो : social media

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डायल 112 की टीम को एक अज्ञात नंबर से गोलीबारी की सूचना मिली। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन जब पुलिस की टीमें घटना वाली जगह पर पहुँचीं, तो पूरी सच्चाई कुछ और ही निकली। घंटों की जांच और भाग-दौड़ के बाद यह साफ हुआ कि गोलीबारी की यह खबर महज एक कोरी अफवाह थी। पुलिस को छकाने वाली इस फर्जी कॉल ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है, बल्कि संसाधनों का भी दुरुपयोग किया है।

डायल 112 को मिली गोलीबारी की सूचना

जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह डायल 112 कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि बाकरगंज इलाके में गोलीबारी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और दो थाना क्षेत्रों पीरबहोर और कदमकुआं की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो वहां किसी भी तरह की गोलीबारी के प्रमाण नहीं मिले। इसके बाद जब उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, जिससे कॉल आया था तो वह स्विच ऑफ मिला। प्रारंभिक जांच में यह मामला फर्जी कॉल का प्रतीत हो रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस तो उड़े होश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की झूठी सूचनाएं अक्सर शरारती तत्वों द्वारा दी जाती हैं, जिससे पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग होता है और वास्तविक आपात स्थितियों में बाधा उत्पन्न होती है। फिलहाल, पुलिस उस मोबाइल नंबर की जांच में जुटी है, जिससे यह कॉल किया गया था। गौरतलब है कि इन दिनों त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी की गई है। चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, रमजान और छठ पूजा जैसे पर्वों को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है।

फर्जी कॉल किसने की-जांच शुरु 

ऐसे समय में गोलीबारी की खबर से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले बिहार दिवस समारोह और ईद की नमाज को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। एसएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट