'सरकार नारा बेटी बचाओ सरकारी मंशा बलात्कारी बचाओ', पटना में विधानसभा घेराव मार्च, पुलिस ने जोरदार भिड़ंत

NEET student murder case - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में लड़कियों के साथ बलात्कार की बढती घटनाओं और महिलाओं के साथ अपराध की विविध घटनाओं में बढ़ोत्तरी के विरोध में मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने पटना में प्रदर्शन किया. नीट छात्रा के मौत मामले में AISA और APWA की महिला कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए गांधी मैदान से मार्च शुरू की. हालांकि पुलिस ने विधानसभा घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को डाकबंगला चौराहा पर रोका और काफी उग्र प्रदर्शन देखा गया. 


'बेटियों से बलात्कार हत्या कब रुकेगी, बेटियों पर हिंसा-बलात्कार एनडीए सकरार जिम्मेदार, लड़ेगी बेटी पढ़ेगी बेटी आगे बढ़ेगी बेटी, सरकार नारा बेटी बचाओ सरकारी मंशा बलात्कारी बचाओ'  जैसे नारे लिखे पोस्टर लहराते प्रदर्शनकारियों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.  ‘NDA की ये सरकार नहीं चलेगी अब की बार JDU की ये सरकार नहीं चलेगी अब की बार’ जैसे नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया. 


यहां तक कि  जेपी गोलबंर पर बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढने की कोशिश भी की गई. मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी बुलाई गई. वहीं DSP खुद महिलाओं को समझाने की कोशिश करते रहे कि मामले की जांच जारी है. 


वहीं AIPWA की राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता ने कहा कि हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और होते हैं.

अनिल की रिपोर्ट