पटना में सनसनीखेज वारदात: वार्ड पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल यादव को मारी दनादन पाँच गोलिया, स्थिति गंभीर
राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल यादव को गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी ख
राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए वार्ड संख्या 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गोलीबारी की इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल अनिल यादव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए फ़ौरन इलाज शुरू कर दिया है।
दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अपराधियों की पहचान तथा उनके भागने के रास्तों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
एक जनप्रतिनिधि के पति पर हुए इस घातक हमले के बाद से बुद्धा कॉलोनी और आसपास के पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।
फिलहाल पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है तथा हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट