Bihar News: पटना कमिश्नर का बख्तियारपुर दौरा, गंगा पाथवे और मुक्तिधाम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

Bihar News: पटना कमिश्नर सुबह सुबह बख्तियारपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सख्त आदेश भी दिया। साथ ही उन्होंने मुक्तिधाम और गंगा पाथ-वे का निरीक्षण किया।

पटना कमिश्नर का बख्तियारपुर दौरा - फोटो : reporter

Bihar News: पटना कमिश्नर अनिमेष पराशर ने मंगलवार को बख्तियारपुर पहुंचकर सीढ़ी घाट स्थित गंगा पाथ-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रानीसराय में बने मुक्तिधाम का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम की खराब स्थिति देखकर कमिश्नर नाराज हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। 

कमिश्नर का औचक निरीक्षण 

उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मुक्तिधाम तक जाने के लिए जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क किनारे लाइट और पेयजल की व्यवस्था भी शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अधिकारियों को दिया निर्देश 

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया, अंचलाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि एक ओर जहां सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर सियासी हलचल तेज है तो वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश सहित सभी अधिकारियों विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं और जल्द से जल्द काम को पूरा करने का निर्देश दे रहे हैं। हाल ही में सीएम नीतीश भी बख्यितारपुर दौरे पर गए थे और आरओबी निर्माण को लेकर अधिकारियों को फटकार भी लगाया था। 

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट