Patna Crime News: परसा बाजार चेक पोस्ट के पास सीएनजी टेम्पो से अवैध हथियार बरामद, आरोपी का पहले से है आपराधिक इतिहास

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के मनीषा ढाबा चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग में देशी पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार। जानें पूरा मामला।

सीएनजी टेम्पो से अवैध हथियार बरामद, आरोपी का पहले से है आपराधिक इतिहास- फोटो : news 4 nation AI

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीषा ढाबा चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 नवंबर 2026 को की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय राय (उम्र करीब 40 वर्ष), पिता रामलगन राय के रूप में हुई है।



देशी पिस्टल, कारतूस और सीएनजी टेम्पो बरामद

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक सीएनजी (CNG) टेम्पो, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PS3686 है, को भी जब्त किया है।   



वैशाली का मूल निवासी, पटना में किराए पर रह रहा था आरोपी

गिरफ्तार अजय राय मूल रूप से वैशाली जिले के चेरा कला थाना क्षेत्र के कराटिया बुजरूक गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह पटना जिले के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के राजा पुल इंद्रानगर डबल ट्रांसफार्मर के पास किराए के मकान में रह रहा था।



आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पहले से भी है आपराधिक इतिहास

इस मामले में परसा बाजार थाना में कांड संख्या 602/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध परसा बाजार थाना में ही पूर्व में कांड संख्या 544/26 (दिनांक 23.10.2026) आर्म्स एक्ट की इन्हीं धाराओं के तहत दर्ज है।



थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई को परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। छापामारी दल में थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, मणिकांत पाल तथा सअनि दिलीप त्रिवेदी शामिल रहे।   

पटना से रंजित की रिपोर्ट