Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

Patna food safety: खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से शहर के नामचीन और मारूफ फूड आउटलेट्स KFC, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट पर अचानक की गई ताबड़तोड़ छापेमारी ने इन होटलों की रसोई के पीछे बदइंतमी की पोल खोल कर रख दी है...

नामचीन रेस्तरां में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़- फोटो : X

Patna food safety:  त्योहारों के इस माहौल में जब हर शख्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ लजीज पकवानों और दावतों का लुत्फ उठाने की फिक्र में रहता है, तब राजधानी पटना से आई एक चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर ने सबको सकते में डाल दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से शहर के नामचीन और मारूफ फूड आउटलेट्स केएफसी (KFC), बारबेक्यू नेशन (Barbeque Nation) और पिज्जा हट (Pizza Hut) पर अचानक की गई ताबड़तोड़ छापेमारी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि चमक-दमक वाले इन होटलों की रसोई के पीछे बदइंतमीज़ी और गंदगी का साम्राज्य किस कदर फैला हुआ है।

अक्सर डॉक्टर सलाह देते नजर आते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए घर का बना हुआ सादा खाना ही बेहतर है। इस छापेमारी के बाद अब लोगों को बाकायदा समझ आ रहा है कि आखिर क्यों डॉक्टरों की यह सलाह इतनी अहमियत रखती है।

बारबेक्यू नेशन और केएफसी के किचन का स्याह सच

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब बुद्ध मार्ग स्थित केपी मॉल में वाकया बारबेक्यू नेशन के किचन का रुख किया, तो वहां का मंजर बेहद डरावना था। तहकीकात के दौरान वहां करीब 30 किलोग्राम सड़ा हुआ पनीर बरामद हुआ, जिससे भयानक बदबू आ रही थी। इस खराब पनीर की कीमत 11,400 रुपये आंकी गई। विभाग की सख्ती के बाद इस सड़े हुए पनीर के साथ-साथ 4 किलोग्राम चावल को भी मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।

हैरानी बात तो यह है कि उस किचन में शाकाहारी और मांसाहारी खानों को बिल्कुल बेपरवाही के साथ एक ही जगह पर रखा गया था। इसके अलावा, वॉश एरिया के पास रखे 15 किलोग्राम पैक्ड चिकन के इस्तेमाल पर भी फौरी तौर पर पाबंदी लगा दी गई।

सिलसिला यहीं नहीं थमा, फ्रेजर रोड स्थित वन मॉल के बारबेक्यू नेशन में भी हालात जुदा नहीं थे। वहां तलाशी के दौरान ऐसी ब्रेड मिलीं जिनमें कीड़े रेंग रहे थे। इतना ही नहीं, रसोई में इस्तेमाल होने वाला 20 लीटर जहरीला और जला हुआ तेल भी जब्त कर के नष्ट किया गया।

नामी-गिरामी चेहरों के पीछे बदहाली की दास्तान

खाद्य सुरक्षा आयुक्त कुमार रवि की हिदायतों पर त्योहारों के मद्देनजर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत शहर भर में केएफसी के पांच अलग-अलग आउटलेट्स की भी बारीकी से जाँच की गई।कंकड़बाग आउटलेट मेंँ फ्रोजन एरिया में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्रियों को एक साथ बेतरतीब ढंग से रखा गया था। टीम ने यहाँ से पैक्ड चिकन और सब्जियों के नमूने (सैंपल) जांच के वास्ते हासिल किए।

बोरिंग कैनाल रोड आउटलेट में  खाद्य सामग्री तक पहुँचने वाली सीढ़ियाँ बेहद गंदी और टूटी-फूट हालत में थीं। फ्रीज़र के अंदर भी वेज और नॉन-वेज आइटम्स की मिलावट देखने को मिली।

बेली रोड और अनीसाबाद आउटलेट का हाल जुदा नहीं था। बेली रोड पर रसोई की सफाई का कोईता इंतजाम नहीं था, जबकि अनीसाबाद स्थित आउटलेट के शौचालय से उठने वाली बदबू और स्टोर रूम में गंदगी ने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। यहाँ से मेयोनीज़ और खुले मैदे के सैंपल लिए गए।

रीजेंट सिनेमा हॉल आउटलेट में किचन की साफ-सफाई नदारद थी और खाने-पीने की अशिया से मुतालिक जरूरी विवरण तक दर्ज नहीं थीं।

पिज्जा हट की रसोई में भी बदइंतमीज़ी

सिर्फ बारबेक्यू नेशन और केएफसी ही नहीं, बल्कि अनीसाबाद इलाके में स्थित ‘पिज्जा हट’ का हाल भी कुछ ऐसा ही निकला। यहाँ रसोई की दीवारों की टाइल्स पर मैल जमा हुआ था और शौचालय के आसपास भारी गंदगी फैली हुई थी। महकमे की टीम ने यहाँ से भी खुले मैदे का सैंपल जब्त किया है।

विभाग की सख्त चेतावनी और आगे की कार्रवाई

जांच दल ने तमाम संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें सरकार की फूड लैबोरेट्री में भेज दिया है। साथ ही, तमाम पाबंदियों और कमियों को दूर करने के लिए इन इदारों को 14 दिनों का नोटिस जारी किया गया है। महकमे ने साफ कर दिया है कि लैब की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह साफ हो गया है कि मुनाफे की हवस में इंसानी सेहत के साथ किस कदर खिलवाड़ किया जा रहा है। जरूरत इस बात की है कि महकमा अपनी इस निगरानी को यूं ही  जारी रखे ताकि लोगों की जिंदगियों के साथ मज़ाक करने वालों को सबक मिल सके।