पटना हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पार्किंग मुद्दे पर रजिस्ट्रार जनरल को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि वाहन पार्क करने में अत्यधिक देरी हो रही है, परिसर में पर्याप्त पार्किंग स्पेस उपलब्ध नहीं है, और अन्य बाधाओं के चलते समय पर कोर्ट नहीं पहुँच पाने के कारण उनके कई मामले प्रभावित हो रहे हैं।​

Patna High Court Bar Association- फोटो : news4nation

Patna High Court : पटना हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पार्किंग की समस्याओं को लेकर रजिस्ट्रार जनरल को  ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल बैठक की मांग की हैं। पटना हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं  को पार्किंग के संबंध में आ रही गंभीर कठिनाइयों को लेकर समन्वय समिति , पटना हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। 


इस सन्दर्भ में 2 नवंबर ,2026 को एक औपचारिक पत्र और प्रस्ताव पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सौंपा गया है। गेट नंबर-3 के बंद होने और पार्किंग संकट से अधिवक्ताओं में काफी रोष हैं।समिति द्वारा जारी प्रस्ताव के अनुसार, हाईकोर्ट के गेट नंबर-III के बंद होने के कारण  अधिवक्ताओं को रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 


अधिवक्ताओं की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि वाहन पार्क करने में अत्यधिक देरी हो रही है, परिसर में पर्याप्त पार्किंग स्पेस उपलब्ध नहीं है, और अन्य बाधाओं के चलते समय पर कोर्ट नहीं पहुँच पाने के कारण उनके कई मामले प्रभावित हो रहे हैं।


समिति का कहना है कि न्याय व्यवस्था के सुचारू संचालन में अधिवक्ता एक अभिन्न अंग हैं, इसलिए उनके पेशेवर दायित्वों में आ रही इन बाधाओं को तुरंत दूर किया जाना चाहिए।समन्वय समिति की मुख्य मांगें और सुझाए गए स्थान समिति ने प्रशासनिक स्तर पर विचार के लिए निम्नलिखित जगहों को परिसर में पार्किंग के रूप में आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा है।जिसमें नॉर्थ बिल्डिंग के पीछे का हिस्सा, सेंट्रल पार्क  के अंदर और आसपास का क्षेत्र शामिल  हैं।


समन्वय समिति (जिसमें बार एसोसिएशन, एडवोकेट्स एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हैं) ने चीफ जस्टिस और रजिस्ट्रार जनरल का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। समिति ने अनुरोध किया है कि इस मुद्दे के जल्द और स्थायी समाधान के लिए हाईकोर्ट प्रशासन और समन्वय समिति के प्रतिनिधियों के बीच तत्काल एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई जाए, ताकि अधिवक्ताओं को राहत मिल सके और न्यायिक कार्य सुचारू रूप से चल सकें।