Holi 2025 होली पर जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने दी शुभकामनाएं, कहा-'2025 में फिर से नीतीश'

Holi 2025: जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2025 फिर से नीतीश.

  jDU State General Secretary Chhotu Singh
'2025 फिर से नीतीश'- फोटो : Hiresh Kumar

Holi 2025 होली पर जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  होली के इस पावन पर्व पर आपको दिल से शुभकामनाएं। होली अच्छाई की बुराई पर विजय और वसंत के आगमन का प्रतीक है, जो नई शुरुआत और नए दृष्टिकोण का संकेत देती है। जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने कहा कि 'होली' का यह रंगीन उत्सव सभी बिहार के लोगों  के लिए हार्दिक शुभकामनाएं लेकर आया है। यह रंगोत्सव आपके जीवन में निरंतर समृद्धि, प्रगति और खुशहाली लाए।

उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  रंग, उमंग, उत्साह, उल्लास, भाईचारा, समानता और मेलजोल के इस महापर्व पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। होली खेलते समय सभी को प्रेमपूर्वक गले लगाएं और अपने परिवार, समाज और सभी देशवासियों के साथ खुशियों का आदान-प्रदान करें। आप सभी के लिए होली मंगलमय हो!

जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने आगे कहा कि 2025 फिर से नीतीश.उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 18 वर्षों में बिहार के विकास को नयी दिशा दी है। जिसकी बदौलत आज बिहार के कोने कोने में सडकों का जाल बिछा है। वहीँ लगभग बिहार के हर गाँव में बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीँ सीएम नीतीश ने राज्य की महिलाओं और छात्राओं के लिए भी कई अहम् कदम उठाये हैं। महिलाओं को जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में पचास फीसदी का आरक्षण दिया गया है। वहीँ लड़कियों को सरकारी नौकरियों में पैंतीस प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। जिसकी बदौलत महिलाये भारी संख्या में घरों से बाहर निकलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण का इसका बेहतरीन उदाहरण और कहीं नहीं है। छोटू सिंह ने कहा की सीएम नीतीश के किये कार्यों से प्रभावित होकर दुसरे राज्य भी उन योजनाओं का अनुकरण कर रहे हैं। 

Editor's Picks