Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, पटना वालों, अगर आपने यह काम नहीं किया तो आपकी संपत्ति सरकार करेगी जब्त,1 अप्रैल से एक्शन शुरू...
Bihar News: बिहार में 1 अप्रैल से पटना नगर निगम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अगर आपने अब तक ये काम नहीं किया है तो अभी करा लें नहीं तो आपकी संपत्ति जब्त हो सकती है।

Bihar News: पटना नगर निगम ने संपत्ति कर (होल्डिंग टैक्स) की वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जानकारी अनुसार 1 अप्रैल से उन 491 बड़े बकाएदारों के बैंक खाते फ्रीज किए जाएंगे, जिन पर 2 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। इनमें सरकारी और निजी संस्थान दोनों शामिल हैं। ऐसे में यह पटना ममें रह रहे बकाएदारों के लिए बड़ी खबर है। 1 अप्रैल से उन पर कार्रवाई शुरु हो जाएगी।
सबसे बड़ा बकाएदार एएन कॉलेज
पटना नगर निगम के अनुसार, एएन कॉलेज पर ही 12.26 करोड़ रुपए का संपत्ति कर बकाया है। निगम प्रशासन लगातार संस्थानों और सरकारी विभागों से कर चुकाने की अपील कर रहा था, लेकिन अब सख्ती शुरू कर दी गई है।
बकाएदारों को पहले ही दी गई थी चेतावनी
नगर निगम ने संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले डिफॉल्टरों को 15 दिन पहले नोटिस भेज दिया था। अब ऐसे बकाएदारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। इन संस्थानों पर 5 करोड़ से 12 करोड़ रुपए तक की राशि बकाया है। जुलाई 2023 से ही इन संस्थानों को भुगतान के लिए डिमांड नोटिस दिया जा रहा था।
नगर निगम ने रजिस्ट्रार कार्यालय को भेजी सूची
पटना नगर निगम बकाएदारों की सूची पंजीयन कार्यालय और रजिस्ट्रार को भेज रहा है, ताकि उनकी संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई जा सके। इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। नगर निगम क्षेत्र में स्थित फ्लैट, भवन, भूखंड और अन्य निजी संपत्तियों की खरीद-बिक्री के दौरान संपत्ति कर और ठोस कचरा प्रबंधन शुल्क की रसीद दिखाना अनिवार्य होगा। बकाया कर न जमा करने पर संपत्ति की खरीद-बिक्री पूरी तरह से रोक दी जाएगी।
नगर निगम का 200 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य
नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 200 करोड़ रुपए का राजस्व संपत्ति कर और कचरा शुल्क से वसूलने का लक्ष्य तय किया है। पिछले साल 157 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी। इस साल अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक कर वसूला जा चुका है। इस महीने 40 करोड़ रुपए तक टैक्स आने की संभावना है। इन सभी संपत्तिधारकों पर 5 करोड़ रुपए या उससे अधिक का बकाया है।
बकाएदारों की अंचलवार सूची
अंचल बकाएदारों की संख्या
पाटलिपुत्र अंचल 86
नूतन राजधानी अंचल 73
कंकड़बाग अंचल 89
बांकीपुर अंचल 90
अजीमाबाद अंचल 99
पटना सिटी अंचल 49
1 अप्रैल से होगी कड़ी कार्रवाई
नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद टैक्स न चुकाने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। उनके संपत्ति की कुर्की जब्ती की जाएगी। खरीद-बिक्री पर रोक लगेगी। बैंक खाते फ्रीज किए जाएंगे। नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि कर वसूली को प्रभावी बनाया जा सके।