Bihar Police Encounter : पटना में सुबह सुबह एनकाउंटर, पुलिस और STF ने 'कुख्यात सूर्या' को मारी गोली, नाविकों से मांग रहा था रंगदारी
Bihar Police Encounter : राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात का एनकाउंटर किया गया है। गायघाट पुल के नीचे सुबह सुबह अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ है।
Bihar Police Encounter : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार सुबह सुबह पटना में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक संदिग्ध अपराधी को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया है। जानकारी अनुसार एसटीएफ ने यह कार्रवाई पटना के गायघाट पुल के नीचे की है। फिलहाल अपराधी को पुलिस गिरफ्त में इलाज के लिए ले जाया गया है।
सुबह सुबह एनकाउंटर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ ने अपराधी के पैर में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए पटना के एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की टीम जांच में जुट गई है। अपराधी की आपराधिक इतिहास पुलिस खंगालने में लगी हुई है। पुलिस की मानें तो सूर्या गायघाट के पास नाविकों से रंगदारी मांगने के लिए पहुचा था। तभी पुलिस भी वहां पहुंच गई।
सूर्या एनाउंटर में घायल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राजीव कुमार उर्फ सूर्या पटना के खाजेकलां इलाके का रहने वाला है और उस पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर आलमगंज थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही सूर्या ने गोली चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उसे काबू करने के लिए पैर में गोली मारी। घटनास्थल से एक विदेशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने वहां से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राजीव वहां किस मकसद से पहुंचा था और उसके साथ कोई अन्य अपराधी भी शामिल था या नहीं। बता दें कि हाल के दिनों में पटना पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में यह मुठभेड़ हुई है, जिसे पुलिस बड़ी सफलता के रूप में देख रही है।