साइबर ठगों पर पटना पुलिस का 'हंटर': 17 ATM और 19 सिम के साथ 3 शातिर गिरफ्तार, सोनू कुमार ने 60 दिनों में उड़ाए 30 लाख
पटना में साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी स्ट्राइक की है। मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो एटीएम बदलकर और डिजिटल माध्यमों से लोगों की गाढ़ी कमाई डकार रहा था
Patna - पटना सिटी के बाइपास थाना अंतर्गत बेगमपुर स्थित जल्ला हनुमान मंदिर परिसर में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बक्सर निवासी 32 वर्षीय राम मंगल राम के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से मंदिर में कुक (रसोइया) का काम करता था। सोमवार को उसका शव मंदिर के ही एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया।
मंदिर प्रशासन ने दी पुलिस को जानकारी
घटना की जानकारी तब हुई जब मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों और अन्य कर्मियों ने युवक को कमरे में फंदे से झूलता देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय बाइपास थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि मंदिर कर्मियों की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे को अपने कब्जे में ले लिया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के पास से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है और मंदिर के अन्य कर्मचारियों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पारिवारिक विवाद की आशंका
थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच और आसपास के लोगों से हुई बातचीत में यह बात सामने आई है कि युवक मानसिक तनाव में था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि संभवतः पारिवारिक कलह या किसी घरेलू विवाद के कारण युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस हर संभावित बिंदु पर गहराई से छानबीन कर रही है।
परिजनों के आने का इंतजार
पुलिस ने घटना की आधिकारिक सूचना बक्सर में रह रहे युवक के परिजनों को दे दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के सदस्यों के आने और उनके बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
रिपोर्ट - अनिल कुमार